Uttarakhand corona update -: कोरोना से राहत, बीते 24 घंटे में नए मामलों से अधिक रिकवरी

देहरादून| बीते 24 घंटे में राज्य से कोरोना के 2813 नए संक्रमित मिले हैं| साथ ही 7 लोगो की मौत हो गई| वही 3042 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया|


स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार निजी और सरकारी लैब से 19899 सैंपलो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है| इसमें 27 हजार 86 सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है| जबकि 2813 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है| जिसमें देहरादून से सबसे अधिक 978 संक्रमित मिले हैं| इसके अलावा हरिद्वार से 422, नैनीताल से 257, पौड़ी गढ़वाल से 203, उधम सिंह नगर से 194 , अल्मोड़ा से 170, रुद्रप्रयाग से 113, उत्तरकाशी से 103, पिथौरागढ़ से 96, बागेश्वर से 87, चंपावत से 74, चमोली से 67 और टिहरी से 49 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए|