
उत्तराखंड राज्य में दीपावली के त्यौहार को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर है और ऐसे में त्यौहारीय सीजन के बीच वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क हो गया है जिससे कि क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए चेक पोस्टों पर निगरानी बढ़ा दी गई है तथा वन कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग का कहना है कि दीपावली के दौरान पटाखों के शोर और भीड़भाड़ से वन्य जीवों को परेशानी ना हो तथा शिकारियो को मौका ना मिले इसलिए यह विशेष सतर्कता बरती जा रही है
इस सीजन के चलते विशेष अलर्ट पर पार्क क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की जांच भी की जा रही है और पार्क प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखी जा रही है इसके साथ ही बैराज चीला मार्ग सर्दियों में शाम 6:00 बजे बंद कर दिया जाता है जबकि गर्मियों में यह 8:00 बजे बंद होता है दीपावली के दौरान इस नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए हैं तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और पार्किंग के अंदर विशेष गश्त बढ़ा दी गई है। शिकार और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानो पर कैमरे लगाने के लिए कहा गया है।





