Uttarakhand:- मुख्यमंत्री धामी ने महंगाई में तीन प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी…. राज्य कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड राज्य में राज्य कर्मचारियों के लिए दिवाली के मौके पर खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दे दी है। त्योहारी सीजन में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह खुशखबरी सामने आई है। राज्य में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा और बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। भारत सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की दर में 3% की वृद्धि करते हुए 1 जुलाई 2026 से 63% किया है और मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Advertisements

Leave a Reply