Uttarakhand:- सीएम द्वारा पीआरडी जवानों को दिया गया तोहफा…. बढ़ेगा मानदेय

उत्तराखंड राज्य में पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया है। पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी के मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल और युवा कल्याण से जुड़ी कई घोषणाए की, उन्होंने चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या बढ़ाने और मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि को दोगुना करने का ऐलान भी किया इसके साथ ही उन्होंने पीआरडी के जवानों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा की और कहा कि मानदेय वृद्धि के संबंध में जल्द ही बैठक की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का गठन किए जाने की घोषणा भी उनके द्वारा की गई जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़कर 50 की जाएगी और मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि भी दोगुनी होगी।

Advertisements

Leave a Reply