Uttarakhand:- बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा….. 6 लोगों की मौत…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में एक बड़ी दुर्घटना घटित हो चुकी है बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई है यह हेलीकॉप्टर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया , हेलीकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्रियों समेत कुल 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं और जैसे ही हादसे की सूचना मिली राहत बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और आईडीबीपी की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई। इस हादसे से पूरे राज्य में शोक की लहर है और हेलीकॉप्टर तथा उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। खराब मौसम के चलते काफी अफरा तफरी का माहौल है। यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन का था जो कि पहाड़ी पर क्रैश हो गया है और बताया जा रहा है कि इसमें सवार सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए कहा है कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलिकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है और जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग तथा एसडीआरएफ की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

Leave a Reply