
राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम बदलने के चलते तेज अधड़ भी चल रही है और ऐसे में कोटद्वार से एक ऐसी खबर आ रही है जहां तेज अधड़ के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। भाबर के यशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह यह दर्दनाक हादसा हो गया यहां चाय की दुकान के समीप बारिश से बचने के लिए खड़े दो लोग अचानक पेड़ की चपेट में आ गए हादसे में हल्दूखाता निवासी विक्रम उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई जबकि 45 वर्षीय दलीप निवासी किशनपुर गंभीर रूप से घायल है दोनों बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे इसी दौरान तेज अधड़ आने से अचानक पेड़ गिर गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई तथा लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां एक की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति जिसका उपचार चल रहा है वह काफी गंभीर रूप से घायल है।





