
उत्तराखंड राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश को लेकर फिर से अलर्ट जारी किया गया है राज्य में आज बृहस्पतिवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 10 जिलों में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को 9 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। देहरादून ,टिहरी, हरिद्वार ,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश तथा 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और अन्य जिलों में भी बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं।





