
उत्तराखंड राज्य में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी मतदान केंद्रों के स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों में भवनों की स्थिति जर्जर बनी हुई है उन्हें आसपास के सरकारी भवनो में स्थानांतरित करने की विधिवत प्रक्रिया शुरू की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि राज्य के सभी 12543 मतदान केंद्रों का अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें इसके अलावा बिजली, पेयजल ,शौचालय आदि आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 12 नवंबर से शुरू होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के बारे में विस्तृत प्रस्तुतिकरण के साथ ही जानकारी भी दी। जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की जाएगी और 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।





