चंपावत: – नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार हुआ एमआर….. पढ़े पूरी खबर

चंपावत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर जिले की पुलिस ने कुमाऊं क्षेत्र में दवाइयों की आड़ में नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले एमआर यानी कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा एमआर को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बनबसा थाना अध्यक्ष विनय मित्तल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धनुषपुल चौकी के पूर्वी छोर पर चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान खटीमा की ओर से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोककर तलाश ली गई, तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय विक्रम सिंह के कब्जे से 2770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद हुए इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा उसके खिलाफ आगे की कार्यवाही चल रही है।

Advertisements

Leave a Reply