
अल्मोड़ा। जिले में रविवार के दिन सर्किट हाउस जोन में जलापूर्ति ठप रहेगी और नगर के एक बड़े हिस्से को पेयजल आपूर्ति करने वाले सर्किट हाउस जोन के उपभोक्ताओं को इस दौरान पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह से ही तकनीकी टीम लाइन बदलने के काम में जुट जाएगी। दरअसल जल संस्थान की ओर से कोसी पेट्रोल पंप के पास स्थित मुख्य पेयजल लाइन को बदलने का निर्णय लिया गया है लंबे समय से इस लाइन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सुधार कार्य किया जा रहा है और इस मरम्मत कार्य के कारण कोसी पंपिंग स्टेशन से सर्किट हाउस स्थित मुख्य जलाशय से होने वाली वाटर सप्लाई बंद होगी जिससे कि टैंक न भरने के चलते इस जोन के अंतर्गत आने वाले सभी रिहायशी मोहल्ला और व्यावसायिक क्षेत्र में रविवार को जलापूर्ति ठप रहेगी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी के अनुसार आम जनता से अपील की गई है कि आवश्यकता के अनुसार पानी आज शनिवार को ही भर लें इसके साथ ही उन्होंने कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर सोमवार से जलापूर्ति सामान्य करने का भरोसा भी दिया है।





