
उत्तराखंड राज्य के मदरसों के लिए बड़ी घोषणा की गई है। राज्य के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी को रद्द किया जाएगा उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों की साप्ताहिक छुट्टी की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं और राज्य के अन्य विद्यालयों की तरह इन मदरसों में भी अब निर्धारित साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू होगी, शुक्रवार को अवकाश नहीं होगा। प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त करने या मान्यता के लिए आवेदन करने वाले मदरसों को विभागीय मानकों और निर्धारित शैक्षिक व्यवस्था का पालन करना होगा जिसमें शुक्रवार की छुट्टी की व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है।





