
पिथौरागढ़ के खलिया बुग्याल में अवैध रूप से बिना अनुमति 18 अवैध टेंट लगाने के चलते ऑपरेटरो से वसूली की जाएगी और इसका चालान उन्हें भरना पड़ेगा तथा जुर्माना न भरने पर कानूनी कार्यवाही भी उनके खिलाफ की जाएगी। विश्व प्रसिद्ध खलिया बुग्याल जैव विविधता का मजबूत स्तंभ है इस बुग्याल में दुर्लभ बुरांश ,भोजपत्र आदि की मौजूदगी है इसीलिए पर्यटकों की पहली पसंद यह बुग्याल है और खलिया बुग्याल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सिर्फ 12 टेंट लगाए जा सकते हैं जिनमें पर्यटक रात्रि में ठहर सकते हैं इसके अलावा यहां पर पक्का निर्माण भी प्रतिबंधित है मगर टूर ऑपरेटरो ने वन विभाग की आंखों में धूल झोक कर यहां बिना अनुमति 18 टेंट लगा दिए और मोटी रकम लेकर पर्यटकों को ठहरा दिया जब वन विभाग को इसकी भनक लगी तो वन विभाग ने
सात टूर ऑपरेटरो का चालान कर टेंट हटाए तथा अब वन विभाग संबंधित टूर ऑपरेटरो से वसूली करेगा यदि उन्होंने जुर्माना नहीं भरा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।





