
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला आरक्षियों के पदों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे। राज्य सरकार ने पुलिस में महिला आरक्षियों के लिए सेवा के अवसर बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है और मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है जिससे कि मौजूदा संख्या में 1474 पदों की वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है। अतिरिक्त पदों को अन्य संवर्गों और शाखाओ के स्वीकृत पदों से समायोजित करने का प्रस्ताव बनाया गया है और महिला पुलिस कर्मियों को सेवा में इस फैसले से बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे उनके लिए आगे जाकर पदोन्नति का रास्ता भी तैयार किया जाएगा। सरकार के अनुसार इस बदलाव से कुल स्वीकृत पदों की संख्या नहीं बढ़ेगी और ना ही कोई अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।





