Uttarakhand:- राज्य के गैरसैण में इस दिन आयोजित होगा विधानसभा सत्र….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के गैरसैंण में 27 अक्टूबर को विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा और इस दौरान करीब 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट सरकार लाएगी। 27 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी बीते मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है और सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट भी लेकर आएगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार 27 अक्टूबर को यह सत्र आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के मुताबिक विधानसभा सचिवालय के सदन में सत्र कराने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है और इसके लिए आवश्यक औपचारिक कार्यवाही की जा रही है और भराड़ीसैंण विधानसभा में होने वाले सत्र में सरकार 2026- 27 का अनुपूरक बजट भी पेश करेगी सभी विभागों की ओर से विकास योजनाओं की आवश्यकता के अनुरूप भेजे गए प्रस्तावों का परीक्षण कर वित्त विभाग बजट को अंतिम रूप देगा।

Advertisements

Leave a Reply