Uttarakhand:- तृतीय केदार तुंगनाथ और चोपता क्षेत्र में प्लास्टिक ले जाने पर लगेगी रोक….वन विभाग द्वारा एकत्रित किया गया हजारों किलो कूड़ा

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में लोग घूमने के लिए आते हैं कई पर्यटक यहां आते हैं और सिर्फ कूड़ा छोड़कर जाते हैं राज्य में स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ और चोपता क्षेत्र से वन विभाग ने अब तक 5000 किलो कूड़ा एकत्रित किया है। इन वादियों में वन विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान तेज करने की तैयारी की जा रही है क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे और प्लास्टिक ले जाने पर रोक लगाने की योजना भी बनाई जा रही है। अब तक वन विभाग ने यहां से 5000 किलो कूड़ा एकत्रित कर लिया है और वन विभाग इस मुहीम में स्थानीय लोगों तथा स्वयं सहायता समूह का सहयोग ले रहा है साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। तुंगनाथ में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं जिसके चलते यहां कूड़े की समस्या भी बढ़ जाती है और तुंगनाथ क्षेत्र केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत आता है ऐसे में यहां के प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान तीव्र गति से चलाया जा रहा है तथा रैलियां भी निकाली जा रही है और साइन बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं जिससे कि लोग जागरुक हो सके और यहां पर प्लास्टिक ना ले जाए जाने की योजना भी बनाई जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply