Uttarakhand:- राज्य में बदला मौसम….. अल्मोड़ा समेत इन क्षेत्रों में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि… तापमान में दर्ज हुई गिरावट

उत्तराखंड राज्य में कुछ दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है धूप और बारिश की आंख मिचौली से लोग काफी परेशान हैं और आज अल्मोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र में दोपहर बाद भारी बारिश तथा ओलावृष्टि देखने को मिली इसके साथ ही हेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। अल्मोड़ा तथा आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश आंधी तूफान और ओलावृष्टि के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्र में सुबह से ही बादल छाए हुए थे और दोपहर बाद मौसम बदला तथा भारी बारिश देखने को मिली जिससे कि तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्र का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Advertisements

Leave a Reply