बागेश्वर – जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण –

बागेश्वर । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्धारित मानकों के अनुरूप डबल लॉक व्यवस्था में सुरक्षित पाई गईं। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित सभी निर्धारित मानकों का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनी राम टम्टा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply