अल्मोड़ा:- जिले में सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का होगा सत्यापन…. शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया निर्णय

अल्मोड़ा। जिले में शिक्षा विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि जिले के सभी विकासखण्डों में तैनात शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। यह निर्णय प्रारंभिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्राथमिक शिक्षक के पद पर तैनात सहायक अध्यापकों के खिलाफ कार्यवाही के बाद लिया गया है। शिक्षा विभाग ने जिले के सभी विकासखण्डों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों के सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। विभाग के इस कदम से शिक्षकों के दस्तावेज की जांच प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। तीन शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद अब सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सत्यापन प्रक्रिया निष्पक्ष और अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली के अनुसार फर्जी प्रमाण पत्र का मामला सामने आया है और उसके बाद अब सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए विकासखण्डों में तैनात उप शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply