
उत्तराखंड राज्य में इस बार चार धाम यात्रा ने नया कीर्तिमान रचा है। 2023 का रिकॉर्ड भी इस बार टूट चुका है। श्रद्धालुओं में चार धाम यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला है और श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार पहुंच गई है। चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड में ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं और ऐसे में चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 56,18,497 के आंकड़े को पार कर गई है और इसके साथ ही वर्ष 2023 में दर्ज अब तक के सर्वाधिक श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड को भी इस बार की यात्रा ने पीछे छोड़ दिया है। श्रद्धालुओं की संख्या में यह ऐतिहासिक वृद्धि उत्तराखंड के प्रति बढ़ते धार्मिक पर्यटन और देशभर के श्रद्धालुओं के विश्वास को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हर श्रद्धालु हमारा अतिथि है उन्होंने चार धाम यात्रा के नए रिकॉर्ड बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि देश भर से उत्तराखंड में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु हमारा अतिथि है इसके साथ ही उन्होंने यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी कार्मिकों के प्रयासों की भी सराहना की।





