
अल्मोड़ा। जिले में एसओजी द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध फिर एक बार बड़ी कार्यवाही की गई है। एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान आईटीआई गेट के पास एक युवक को 6.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। नशे के अवैध कारोबारियो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं पर ऐसे में टीम ने आईटीआई गेट के सामने खत्याड़ी को जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध लोगों की तलाशी लेनी शुरू कर दी और ऐसे ही एक युवक को रोका गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी की पहचान वीरेंद्र लाल उर्फ विक्की निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब आगे की कार्यवाही की जा रही है।





