Uttarakhand:- उत्तरकाशी हिमपात में फंसे 136 पर्वतारोही….आज किया जाएगा रेस्क्यू

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंस चुके हैं मौसम खराब होने के कारण उत्तरकाशी के विभिन्न स्थानों पर 136 पर्वतारोही बेस कैंप और अन्य स्थानों पर फंस गए हैं इसके साथ ही 43 पर्वतारोहियों को बागेश्वर में सुरक्षित स्थान पर रोका गया है। खराब मौसम और बर्फबारी के चलते जगह-जगह पर्वतारोही फंसे हुए हैं और मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने देर शाम राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर विभिन्न स्थानों पर फंसे पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालने के लिए संचालित किए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि सभी पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान संचालित किया जाए। आज आठ हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा तथा सभी ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित जिलों में रेस्क्यू प्लान भी तैयार किया गया है।

Advertisements

Leave a Reply