
उत्तराखंड राज्य में दो दिन भारी बारिश के बाद आज मौसम खुल चुका है मौसम में सुधार के बाद प्रशासन ने चार धाम यात्रा पर लगी रोक हटा दी है जिससे कि यात्रियों को राहत मिली है। भारी बारिश को देखते हुए 2 दिन तक चारों धामों की यात्रा रोक दी गई थी और चार धाम यात्रा नियंत्रण संगठन ऋषिकेश से मिले निर्देशों के बाद मौसम के अनुकूल होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर यात्रा से रोक हटा दी गई है तथा यात्रियों को चार धाम की ओर जाने की अनुमति दे दी गई है। प्रशासन ने सभी पुलिस और तहसील प्रशासन को यात्रा को नियमित और निर्बाध रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, हालांकि अभी भी क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है और ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों और यात्रा नोडल अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है किसी भी समस्या के समाधान के लिए आपसी समन्वय बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को इस दौरान दिए गए हैं।





