
अल्मोड़ा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 27-09-2026 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, मीनाक्षी जोशी, अंजु बिष्ट, दया आर्या, आरती कठैत द्वारा जिला न्यायालय अल्मोड़ा से लोवर माल रोड से बेस हॉस्पिटल, कर्बला तिराहा, चौहान पाटा व शिखर तिराहे तक ई सेवा मोबाईल वैन के माध्यम प्रचार प्रसार किया गया। उपस्थित व्यक्तियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा,) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन व उद्देश्य,न्याय तक शीघ्र पहुँच, नि:शुल्क विधिक सहायता की प्रकिया,जिला विधिक के कार्य,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, आदि के विषय के बारे में जानकारी दी गई।
Advertisements





