
उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश ने पहाड़ से लेकर मैदान तक रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त व्यस्त कर दिया है भारी बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और चार धाम यात्रा को लेकर भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट को देखते हुए गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा को अस्थाई रूप से रोका गया है। उत्तरकाशी में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और जिलाधिकारी के निर्देश पर ही यात्रा को अस्थाई रूप से रोका गया है। हालांकि इस दौरान बद्रीनाथ- केदारनाथ यात्रा सुचारू है। बीते शुक्रवार से ही राज्य में मौसम ने करवट बदल ली थी और ऐसे में आज शनिवार और आगामी रविवार को भारी बारिश को लेकर राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है इसके साथ ही अनावश्यक यात्रा करने से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं तथा सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।





