
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में मानसून वापसी के दौरान काफी जोरों शोरों से बरस रहा है, दो दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 सितंबर को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और ऐसे में मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं तथा उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश में दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से वार्ता कर सभी संबंधित जिलों और विभागों को जरूरी कदम उठाने के लिए कहा और कहा कि जो भी संवेदनशील क्षेत्र हैं उनकी लगातार निगरानी की जाए और इसके साथ ही संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की सभी तैयारी पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं।





