Innovate Uttarakhand Hackathon 2.0 विजेता मयंक की टीम “Champians” UptoSkills Startupthon के नेशनल Top-12 में

अल्मोड़ा। विवेकानन्द इण्टर कॉलेज, रानीधारा, अल्मोड़ा उत्तराखण्ड की स्कूली शिक्षा से निकला नवाचार अब राष्ट्रीय स्टार्टअप के मंच पर है।
उत्तराखण्ड की स्कूली शिक्षा में नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में एक उत्साहजनक उपलब्धि सामने आई है। SCERT Uttarakhand द्वारा आयोजित Innovate Uttarakhand Hackathon 2.0 के विद्यार्थी वर्ग के विजेता मयंक की टीम “Champians” का चयन UptoSkills Startupthon Grand Finale की National Top-12 Teams में हुआ है।
विवेकानन्द इण्टर कॉलेज, रानीधारा, अल्मोड़ा के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि विद्यालय के होनहार छात्र मयंक (17 वर्ष) एवं उनकी टीम ‘Champians’ ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ सम्पूर्ण उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।
SCERT उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित Innovate Uttarakhand Hackathon 2.0 में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद मयंक की टीम ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए UptoSkills Startupthon के ग्रैंड फिनाले के लिए National Top-12 में स्थान सुनिश्चित किया है। बताया गया है कि टीम ने देशभर की लगभग 3,000 विश्वविद्यालय-स्तरीय टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। मयंक के मार्गदर्शक शिक्षक दीपक सिंह मेहता प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने जानकारी दी है कि मयंक अब 1 अक्टूबर 2026 को नवलगढ़, राजस्थान में आयोजित होने वाले ऑफलाइन Grand Finale में अपने स्टार्टअप प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण करेंगे। इस राष्ट्रीय मंच पर उन्हें इन्वेस्टर्स एवं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के समक्ष अपने नवाचार और स्टार्टअप आइडिया को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। ग्रैंड फिनाले में ₹1 करोड़ तक की संभावित वैल्यूएशन/फंडिंग का अवसर भी उपलब्ध होने की जानकारी है।
विद्यालय परिवार ने मयंक एवं उनकी पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने कहा कि मयंक की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी नवाचार, उद्यमिता और नए विचारों को साकार करने की प्रेरणा बनेगी।
मयंक की इस उपलब्धि से विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा,अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, विद्यालय प्रबन्ध समिति व शिक्षकों ने मयंक को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की ।मयंक की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड की प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करने जा रहे मयंक से विद्यालय परिवार को ग्रैंड फिनाले में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Advertisements

Leave a Reply