
देहरादून| कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद प्रत्याशियों का विरोध जारी है| कई सीटों में बगावत के तेवर सामने पा रहे हैं| इसका परिणाम यह है कि नेता अपना दल बदल रहे हैं| इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं| बता दें कि भाजपा से उनकी नजदीकी की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हें सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था| उन्हें लेकर की जा रही चर्चा पर अपना स्पष्टीकरण किशोर उपाध्याय ने दिया इस चर्चा पर अपना स्पष्टीकरण उन्होंने भेजा था| इसके बाद उपाध्याय की भाजपा में जाने की खबरें चर्चा पर है|
कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद गढ़वाल से कुमाऊं तक विभिन्न सीटों पर कार्यकर्ताओं में उबाल है| इसके बाद देर रात सूची में कई बदलाव भी किए गए| पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनिकृति गुसाईं को लैंसडाउन से टिकट दिए जाने से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने कल दोपहर कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया| तो देर रात ऋषिकेश से बड़ी संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओल्ड मसूरी स्थित आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जताई| कांग्रेस के टिकट बंटवारे के बाद परिवारवाद की बात भी उठने लगी है| हरीश रावत, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, स्वर्गीय इन्दिरह रद्देश, और संसद केसी सिंह बाबा के परिवार के सदस्यों को टिकट मिला है|
