Uttarakhand:- राज्य में चार धाम समेत अन्य बड़े मेलों में मजबूत होगा स्वास्थ्य तंत्र…..खोला जाएगा एनसीडीसी केंद्र….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड के कुंभ, कावड़, चार धाम यात्रा के अलावा बड़े भीड़भाड़ वाले मेलो या यात्रा में अब स्वास्थ्य तंत्र और अधिक मजबूत होगा राज्य में एनसीडीसी केंद्र खोला जाएगा। सरकार ने 3 सप्ताह पहले कैबिनेट में निर्णय लेने के बाद अब हरिद्वार स्थित मेडिकल कॉलेज की 65 एकड़ भूमि में से एक एकड़ भूमि 99 साल की लीज पर संस्थान को दे दी है। सरकार द्वारा नई दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की अत्याधुनिक शाखा हरिद्वार में खोलने के लिए यह भूमि आवंटित की है तथा जल्द ही इसका शासनादेश भी जारी होगा, ऐसे में दिल्ली पर निर्भरता भी कम होगी। सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सेंटर की स्थापना से उत्तराखंड के स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा यहां पर चार धाम यात्रा, कावड़ मेला, कुंभ जैसे विशाल आयोजनों में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं ऐसे में किसी भी संक्रामक रोग के फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है और एनसीडीसी सेंटर से किसी भी नए वाइरस या बैक्टीरिया का समय रहते पता लगाकर नियंत्रण किया जा सकेगा। इससे स्वाइन फ्लू , डेंगू,कोरोना जैसी महामारियों की पहचान तेजी से हो पाएगी और यह क्रांतिकारी परिवर्तन राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में जल्द ही देखने को मिलेगा।

Advertisements

Leave a Reply