
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक चौबंद की जाएगी। कुंभ और विधानसभा चुनाव को लेकर पहले ही उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया निगरानी तक इंटेलिजेंस ने कई स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में इंटेलिजेंस के अधिकारियों की बैठक हुई और राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करते हुए दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा को भी और अधिक चाक चौबंद किया जाएगा इसके अलावा धार्मिक और सरकारी आयोजनों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सोशल मीडिया पर निगरानी करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे जिलों में संदिग्ध गतिविधियों, घुसपैठ या विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने का विचार भी बैठक के दौरान किया गया और इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।



