
उत्तराखंड राज्य में स्थित हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्ग पर कचरे के ढेर ने काफी चिंता बढ़ा दी है। इस दौरान 22000 से अधिक प्लास्टिक की बोतले 4000 से अधिक बैग रेपर, रेनकोट आदि यात्रा मार्ग पर मिले हैं। पर्वतीय रास्तों पर लगातार बढ़ता प्लास्टिक प्रकृति की स्वच्छता के लिए चुनौती बन रहा है जिसे रोकने के लिए हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी की यात्रा मार्ग पर लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान 22,400 से अधिक प्लास्टिक की बोतलें ,प्लास्टिक के बैग रेपर आदि एकत्रित किए गए हैं। 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोले गए थे और तब से लेकर अब तक यात्रा मार्ग पर काफी अधिक कूड़ा कचरा जमा हो गया है जो कि एक बड़ी चिंता है।
Advertisements



