
अल्मोड़ा। जिले के ना सिर्फ दूर दराज के बल्कि नगर क्षेत्र से लगे इलाकों में भी तेंदुए ने काफी दहशत मचाई हुई है नगर के दुगालखोला में बीते शनिवार को दिनदहाड़े तेंदुआ महिला पर झपट गया महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। हालांकि हमले के बाद महिला के हाथ पर तेंदुए के पंजे के निशान आए हैं जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया और वहां महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना दिनदहाड़े हुई जिससे कि क्षेत्र में तेंदुए का खौफ और भी अधिक बढ़ गया है। अल्मोड़ा जिले में तेंदुए ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। दिन में 12:00 बजे तेंदुआ दुगालखोला में घात लगाकर बैठा था और तभी उसने बबीता वर्मा पर झपट्टा मार दिया जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया मगर इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी डर का माहौल है।



