Uttarakhand:- राज्य में मुसीबत बनकर बरस रहा है मानसून….इन क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील….बंद हैं 108 सड़के

उत्तराखंड राज्य में मानसून मुसीबत बनकर बरस रहा है लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है राज्य में 108 सड़के बंद है जिसमें से 81 ग्रामीण मार्ग हैं। लगातार हो रही बारिश ने काफी नुकसान भी पहुंचाया है और मौसम विभाग द्वारा आज देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी तथा चमोली के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया था इसके अलावा अन्य जिलों में भी तीव्र से तीव्र बारिश को लेकर अलर्ट जा रही है। अभी भी बारिश ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भयभीत कर रखा है मार्ग बंद है जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और लोग काफी परेशान है। राज्य के अल्मोड़ा में 8 ,बागेश्वर में छह, चमोली में 13, चंपावत में दो, देहरादून में 12, नैनीताल में 19 ,पौड़ी में 12 ,पिथौरागढ़ में 18 समेत 108 सड़के बंद है।

Advertisements

Leave a Reply