
उत्तराखंड राज्य में बिना मान्यता चल रहे अवैध मदरसों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। देहरादून और हल्द्वानी में ऐसे तीन मदरसे सील कर दिए गए हैं जो बिना मान्यता चल रहे थे। बीते शनिवार को देहरादून में एक और हल्द्वानी में दो मदरसे सील किए गए और इससे पहले भी तीन मदरसे बंद कराए गए हैं और अब तक 17 मदरसों पर ताले लग चुके हैं, फिलहाल यह अभियान जारी है। राज्य में सरकार ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण ,सुरक्षित और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया है ताकि मदरसे में पढ़ रहे बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सके मगर जो भी मदरसे बिना मान्यता अवैध रूप से चल रहे हैं अब उनके खिलाफ लगातार कार्यवाही हो रही है और सरकार आगे भी यह कार्यवाही जारी रखेगी।
Advertisements



