
उत्तराखंड राज्य में 19 शिक्षकों को राज्यपाल द्वारा शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्यपाल द्वारा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया गया, शिक्षक दिवस के अवसर पर इन शिक्षकों को यह सम्मान दिया गया। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में प्रारंभिक शिक्षा के 12 माध्यमिक शिक्षा के 6 और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल है। हर साल शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है और इस बार 19 शिक्षकों को यह सम्मान दिया गया। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल द्वारा शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में अल्मोड़ा के त्रिलोक सिंह अधिकारी ,नैनीताल की डॉ.श्वेता, पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह परिहार, पौड़ी के विष्णुपाल सिंह नेगी, चमोली के लखपत सिंह रावत ,उत्तरकाशी के पृथ्वी सिंह रावत, चंपावत के जहीर अब्बास समेत 19 शिक्षक शामिल रहे।



