
उत्तराखंड राज्य में 15 सितंबर से चार धाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है और ऐसे में डीजीसीए की अनुमति हेली सेवा को मिल चुकी है। मानसून सीजन को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून से हेली सेवा का संचालन रोक दिया था और उसके बाद आप फिर से 15 सितंबर से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। चार धाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालित होगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की अनुमति मिलने के बाद 7 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हेली टिकट की बुकिंग शुरू की जाएगी और जो हेली सेवा 25 जून से बंद हो गई थी वह एक बार फिर 15 सितंबर से यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
Advertisements



