गरुड़ – ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर शुद्धिकरण मामले को लेकर युवक कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

गरुड़ (बागेश्वर) । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता लोकसभा प्रतिपक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद भाजपा द्वारा किए गए शुद्धिकरण हवन के खिलाफ आज गरुड़ में युवक कांग्रेस द्वारा गरुड़ के एतिहासिक गांधी चबूतरे पर भाजपा का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक कपकोट ने कहा कि 21वीं सदी में इस तरह के बंटवारे की राजनीति हमारे मनों में बैठे हुए भेदभाव को दिखाती है।
उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाना है तो राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना होगा।
जातिवादी मानसिकता को खत्म करना होगा बागेश्वर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बालकृष्ण ने संबोधित करते हुए मनुवादी मानसिकता को राष्ट्र के विकास में बाधक बताया उन्होंने कहा कि संविधान सबको समान नागरिक अधिकार देता है।
युवा कांग्रेस के धीरज कुमार ने कहा कि नए भारत के लिए हम सबको एक साथ काम करते हुए आगे आना होगा । देश को नई दिशा देने के लिए नई सोच के लोगों को एक साथ चलना होगा, तभी इस तरह की मानसिकता से हम राष्ट्र को मुक्त कर पाएंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जातिगत और धार्मिक असमानता के खिलाफ खड़ी रहेगी और नए भारत का निर्माण करेगी।
कार्यक्रम में गिरीश तिवारी, लक्ष्मण आर्य ,प्रकाश आर्य, प्रकाश कोहली, महेंद्र रावत, भारत फसवान, संजय फसवान, गोपाल भाई, दीपक कोहली, हरीश भट्ट, केशव गिरी, प्रमोद रावत, विशाल फसवान ,बबलू फर्स्वाण आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisements

Leave a Reply