Uttarakhand:- मुख्य सचिव द्वारा राज्य में तीन माह के अंतर्गत किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड राज्य में मुख्य सचिव आनंद वर्धन द्वारा 3 माह के अंतर्गत किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस सेवा को 24 घंटे संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं और इसके साथ ही तीन माह के अंतर्गत किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई हॉस्पिटल की दिशा में काम करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं। किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा से जहां एक तरफ मरीजो को लाभ मिलेगा वहीं दूसरी तरफ उनके पैसों की भी बचत होगी तथा उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों में भटकने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

Advertisements

Leave a Reply