Uttarakhand:- मुख्य सचिव द्वारा की गई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा…. दिए ई – हॉस्पिटल की दिशा में कदम बढ़ाने के निर्देश

उत्तराखंड राज्य में मुख्य सचिव द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए ई हॉस्पिटल की दिशा में कदम बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को सचिवालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक मुख्य सचिव आनंद वर्धन द्वारा की गई उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आमजन को गुणवत्ता परक उपचार तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रदेश के सभी चिकित्सालयों को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर प्रोवाइड्र्स से प्रत्यायन करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं और उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में संचालित डायलिसिस सुविधा को 24×7 घंटे किए जाने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा भी शीघ्र शुरू करने के लिए कहा है।

Advertisements

Leave a Reply