Uttarakhand:- 1 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगा खेल महाकुंभ 2026 का आयोजन….. जारी हुआ शेड्यूल

उत्तराखंड राज्य में एक सितंबर से 30 अक्टूबर तक खेल महाकुंभ का शेड्यूल जारी कर दिया गया है युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित होने वाले “खेल महाकुंभ 2026 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी” की रूपरेखा निर्धारित कर शेड्यूल जारी कर दिया है। खेल महाकुंभ का आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र ,संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर पर होगा इस दौरान कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 1 से 10 सितंबर तक न्याय पंचायत स्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी इसके बाद 11 से 20 सितंबर तक विधानसभा स्तर पर विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी, 21 से 30 सितंबर तक संसदीय क्षेत्र स्तर पर सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी और फिर राज्य स्तर की मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी। इस तरह से खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Advertisements

Leave a Reply