
उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया अहमदाबाद द्वारा जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान कोसी अल्मोड़ा के ग्रामीण तकनीकी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय उद्यमिता बूट कैंप का सभ्यता पूर्वक समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस बूट कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशील सोच विकसित करना ,स्वरोजगार एवं स्टार्टअप्स के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा व्यावसायिक विचारों को व्यवहारिक उद्यम में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महेंद्र सिंह रौतेला प्रोजेक्ट ऑफिसर अल्मोड़ा बागेश्वर तथा भूपेंद्र सिंह मेहरा प्रोजेक्ट ऑफिसर नैनीताल की महत्वपूर्ण भूमिका रही । तीन दिवसीय बूट कैंप के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में उद्यमिता नवाचार एवं स्वरोजगार के प्रति उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को “नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि स्वरोजगार सृजित करने वाले” उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।विभिन्न महाविद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया।
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी सक्रिय रुप से उपस्थित रहे। इनमें राजकीय महाविद्यालय मासी से डॉ निशा, जैंती कॉलेज से डॉ. पूनम, भतरौंजखान कॉलेज से डॉ. केतकी, स्याल्दे से डॉ. ममता, शीतलाखेत से डॉ. वसुंधरा, भिकियासैंण से डॉ. राजीव कुमार तथा द्वाराहाट कॉलेज से डॉ. अशोक शामिल रहे।


