
राष्ट्रीय पर्व 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के साथ ही इस शुभ अवसर पर ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता व 7 जून को आदलि – कुशलि कुमाउनी मासिक पत्रिका, पिथौरागढ़ के तत्वावधान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त पीयूष,कक्षा -10 ,इ.का – बासोट व कुमाउनी कविता प्रतियोगिता में हर्षित सिंह कड़ाकोटी को सम्मानित किया गया। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त सृजन एकेडमी- स्यालकोट में अध्ययनरत्त पूर्व छात्र गजेन्द्र सिंह व सुंदर पर्यावरण गीत पर नृत्य प्रस्तुति के लिए मानवी, कक्षा – 5, तृप्ति, कक्षा 4 को पुरस्कृत करने के साथ ही तृतीय स्थान प्राप्त रोहित लोहिया, कक्षा-7 ,इ.का.- बासोट को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक कृपाल सिंह शीला ने मंचस्थ विद्वतजनों द्वारा सम्मान प्रदान किये जाने का आभार, धन्यवाद व्यक्त करने के साथ ही सभी प्रतिभागी पुरस्कृत बच्चों व कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी वन विभाग , शिक्षा विभाग , कार्यक्रम समन्वयक प्रेम प्रकाश जी का सहयोग प्रदान करने व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।


