
राष्ट्रीय पर्व 80 वाँ स्वतन्त्रता दिवस रा.आ.प्रा.वि.- बासोट, भिकियासैंण अल्मोड़ा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रात: 8 बजे बैण्ड व विद्यालय के बैनर के साथ बासोट बाजार में प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी में सभी बच्चे हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीत ‘सारे जहाँ से अच्छा’, ‘वीर तुम बढ़़े चलो,धीर तुम बढ़े चलो’ का गान करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस. गिरी जी द्वारा मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ राष्टगान, व राष्ट्रीय गीत गाया। इसके उपरांत बच्चों ने कार्यक्रम के शुभारंभ में सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गयी। इसके उपरांत मंचस्थ अतिथियों के सम्मान में बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी एस गिरी जी द्वारा राष्ट्रीय पर्व पर उपस्थित सभी मंचस्थ अतिधियों, अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करने के साथ बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर संबंधित किया गया। बच्चों द्वारा इस अवसर पर विविध देशभक्ति गीत गाने के सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गयी। आरुष, दीपिका ,भूमिका, गायत्री, करन द्वारा राष्ट्रीय पर्व पर भाषण दिये। बच्चों को वि.प्र.स. की अध्यक्ष रीता देवी, सी.आर.पी. रीतू ,प्रेम प्रकाश, ग्राम प्रधान- बासोट शिवानी भंडारी, विद्यालय की शिक्षिका ज्योति गोस्वामी द्वारा स्वतंत्रता के इतिहास पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।इस अवसर पर गायत्री, भूमिका, आरुष, जानकी,लव भंडारी, जयेश,दीपिका,मोहित, नयन,मानस,गौरव,साध्या,करन, मयंक आदि ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में सक्रिय योगदान के लिए मोहित, नयन ,आरुष, हर्षित कड़ाकोटी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गंगा देवी,बीना नेगी,जया देवी,कमला देवी,नीमा देवी,पुष्पा देवी,ज्योति देवी,धना देवी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कृपाल सिंह शीला ने किया। सभी को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


