
उत्तराखंड राज्य के देवप्रयाग से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर कुंडाधार के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुंडाधार के समीप एक कार खाई में गिर गई और रेस्क्यू टीम ने मौके से पांच शव निकाले जबकि एक बच्चा जो कि घायल हो गया था उसे अस्पताल पहुंचाया गया। देवप्रयाग- पौड़ी मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर अचानक खाई में गिर गई और इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना जैसे ही पुलिस और प्रशासन को दी तो तुरंत ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तथा इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक यह कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी और रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।
Advertisements


