
उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन देखने को मिल रहा है वही मध्यमहेश्वर मार्ग पर भी जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्रिम आदेशों तक अस्थाई रूप से यात्रा स्थगित कर दी गई है। रुद्रप्रयाग में लगातार प्रतिकूल मौसम बना हुआ है, भूस्खलन की घटनाओं और यात्रा मार्ग पर उत्पन्न सुरक्षा संबंधी जोखिम को देखते हुए अस्थाई रूप से यह यात्रा स्थगित की गई है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Advertisements


