अल्मोड़ा:- मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देशों के अनुसार उगता सूरज स्वायत्त सहकारिता की संपन्न हुई वार्षिक आमसभा

मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के दिशा निर्देशो के क्रम में ग्रामोत्थान रीप परियोजना अल्मोड़ा के माध्यम से उगता सूरज स्वायत्त सहकारिता टकोली की वार्षिक आमसभा दिनांक 06/08/26 को वैष्णवी होटल दन्या में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट एवं खंड विकास अधिकारी ममता कार्की द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सहायक परियोजना प्रबंधक संदीप सिंह द्वारा ग्रामोत्थान परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। एवं महिलाओं को व्यावसायिक गतिविधि बढ़ाने,एकल उद्यमी महिला लाभार्थी को वृहद रूप में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता की अध्यक्षा दीपा देवी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025/26 का लेखा जोखा विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया एवं 51300 रुपए समूह में लाभांश वितरित किया गया। उत्कृष्ट कार्य कर रहे 8 समूहों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर सदस्य जिला पंचायत काभडी , भावना जोशी,सदस्य क्षेत्र पंचायत मयोली सीमा जोशी,ग्राम प्रधान मेलगांव खष्टी देवी,ग्राम प्रधान खटीयोला पदमा गैडा,मूल्यांकन अनुश्रवण वित्त सहायक गौरव पाठक एवं आजीविका समन्वयक मनोज बोरा उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts