
उत्तराखंड राज्य में 1000 से अधिक महिलाओं ने अभी तक भुली योजना के तहत आवेदन किए हैं। भुली योजना के तहत महिलाओं को बिना ब्याज के लोन दिया जाता है और इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब तक 1000 से अधिक महिलाओं ने आवेदन कर दिया है। योजना में चुनी गई महिलाओं को रोजगार बढ़ाने के लिए बिना ब्याज पर 1.66 लाख रुपए से लेकर 7.50 लाख रुपए का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य की महिलाओं महिला उद्यमियों को वित्तीय और तकनीकी सहायता देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 168 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आवेदन किया है। इसके अलावा उत्तरकाशी से 161, चमोली से 124, अल्मोड़ा से 44, बागेश्वर से 21, चंपावत से 92, देहरादून से 41, हरिद्वार से 56 महिलाओं द्वारा इस योजना के लिए आवेदन किया गया है।
Advertisements


