
उत्तराखंड राज्य में स्थित बुग्यालों में अब पर्यटक नाईट स्टे कर सकते हैं। रूप कुंड , बेदनी सहित राज्य के अन्य बुग्यालो का दीदार करने के लिए पर्यटक वहां जाते हैं और रात भी बिताना चाहते हैं मगर अब तक नाइट स्टे पर रोक लगी हुई थी जो कि अब हटा दी गई है। पिछले 8 वर्षों से चला आ रहा नाइट स्टे प्रतिबंध अब समाप्त हो चुका है। सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्देशों के बाद इस रोक को हटा दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण और बुग्यालो घटती हरियाली को देखते हुए 21 अगस्त 2018 को बुग्यालो में पर्यटकों के रुकने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था और इस फैसले के बाद बुग्यालों में टेंट लगाने और रात बिताने पर रोक लगी थी जिसे अब हटा दिया गया है जो कि पर्यटकों के लिए काफी खुशी की खबर है।
Advertisements


