Uttarakhand:- पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश की चेतावनी…. बंद है 111 मार्ग

उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, उधम सिंह नगर ,चंपावत के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश और बाढ़ की संभावना जताई गई है और उसके साथ ही राज्य में 111 मार्ग बंद हैं। बीते सोमवार से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो कि अभी भी बरकरार है और ऐसे में जगह-जगह सड़के बंद होने के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है तथा लोगों से अपील की गई है कि बारिश के मौसम में सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से यात्रा न करें।

Advertisements

Leave a Reply