
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बड़ी घोषणा की गई है। राज्य में परमवीर चक्र विजेताओं को दो करोड़ की अनुग्रह राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस,अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है तथा परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ कर दी जाएगी। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों को सम्मानित किया।
Advertisements


