Uttarakhand:- हार्ट अटैक से पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन

उत्तराखंड राज्य में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन हो गया है जिसके चलते राजनीतिक दलों में शोक का माहौल है कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हीरा सिंह के निधन के बाद कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर है। हीरा सिंह ने अविभाजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी और 2022 के विधानसभा चुनाव में रायपुर सीट से उन्होंने अपना अंतिम चुनाव लड़ा मगर उसमें वह हार गए थे तथा अपने अंतिम समय तक वह कांग्रेस के एक सक्रिय नेता के रूप में रहे हैं और उनके निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है।

Advertisements

Leave a Reply